बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान जितने दबंग अपनी फिल्मो में दिखाई देते हैं उतने ही दबंग अपनी पर्सनल लाइफ में भी जान पड़ते हैं। इन दिनों एक्टर की निजी ज़िन्दगी कुछ ठीक नहीं चल रही हैं। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मरने की धमकी दी हैं।

और इस बार ही नहीं ऐसा कई बार देखा जा चूका हैं जब आरोपी ने कई बार एक्टर को अलग-अलग तरीको से मरने की धमकी का नॉट भेजा हो। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है। इन सबके बीच सलमान खान का कोलकाता में शो पोस्टपोन कर लिया गया है। उनके शो के ऑर्गेनाइजर में से एक ने इस बात को कंफर्म भी किया है कि सलमान के कोलकाता शो को कैंसिल नहीं किया गया बल्कि पोस्टपोन किया गया है।
क्या कोलकाता में शो करते दिखेंगे सलमान?

ई टाइम्स से मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान का कोलकाता का शो अप्रैल के लिए रीशेड्यूल किया गया था। लेकिन ईमेल के जरिए एक्टर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके कोलकाता शो पर लगातार संदेह के बादल मंडरा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सूत्रों ने इस बात तक का दावा किया है कि सलमान का कोलकाता शो जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, प्रभु देवा, आयुष शर्मा और गुरु रंधावा भी शामिल हैं। उसी शो सुरक्षा कारणों से रद्द किया जा सकता है। हालांकि शो के आयोजकों का कहना है कि शो तय कार्यक्रम के मुताबिक ही चलेगा लेकिन अभी भी शो की डेट पर कोई कन्फर्मेशन नहीं दी जा सकती।
तय हुए शेड्यूल पर होगा सलमान का शो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो के आयोजकों में से एक राजदीप चक्रवर्ती ने शो के शेड्यूल को लेकर कहा“ “ये बेसलेस अफवाहें कौन फैला रहा है? यह शो मई-जून में हो रहा है ना कि अप्रैल में. नवंबर और दिसंबर में सलमान खान की टीम दौरे की सभी बारीकियों को तय करने के लिए कोलकाता में थी. सोमवार को मैंने उनकी टीम से बात की और उनके सामने केवल एक प्रॉब्लम जैकलीन फर्नांडिस की डेट को लेकर है, जिस पर हम काम कर रहे हैं. हम बहुत जल्द शो की तारीख की घोषणा करेंगे. उम्मीद है कि यह शो कोलकाता के सबसे बड़े स्पोर्ट्स ग्राउंडस में से एक में होगा.”
खुद सोहेल और शेरा ने वेन्यू की सिक्योरिटी की थी चेक

सलमान के भाई सोहेल खान और उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड शेरा ने पिछले साल नवंबर में उस जगह की सिक्योरिटी को खुद चेक करने के लिए कोलकाता का दौरा किया था जहां सलमान खान लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। बता दें कि कथित खतरे के बाद सलमान को हाल ही में Y+ कैटेगिरी की सुरक्षा (दो स्तरों में अपग्रेड) भी दी गई है जिसके चलते सलमान की सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस से मिल रही हैं मदद

रिपोर्ट के मुताबिक राजदीप ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार और टॉप पुलिस ऑफिसर हर संभव तरीके से हमारी मदद कर रहे हैं ताकि सब कुछ ठीक रहे. लेकिन हम उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों का खुलासा नहीं कर सकते. मैं बस इतना कह सकता हूं कि हर चीज का उचित तरीके से ध्यान रखा जाएगा.’


Download Android App
Download iOS App



