चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना काल का सफर भारत में अभी तक दम तोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसे में कोरोना की जंग में जीतने के लिए लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है,जिसके चलते देशभर में सम्पूर्ण लॉकडाउन भी लागू किया हुआ है। खैर,लॉकडाउन के चलते सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त यूलिया वंतूर उनके फार्महाउस पर साथ में रह रही हैं।

जहां एक ओर सलमान खान अपने फार्महाउस पर रहकर बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं,तो अब यूलिया वंतूर भी एक वेब शो को होस्ट करने जा रही हैं। दरअसल यूलिया को एक प्रोडक्शन हाउस ने अपने एक शो को होस्ट करने का ऑफर दिया है।

बता दें कि यह एक चैट शो होगा जिसमें यूलिया हिंदी सिनेमा के ए-लिस्टर एक्टर्स से बात करके उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में और उनकी अभी तक की सफलता के किस्से साझा करेंगी। सूत्रों के अनुसार इस शो का हर एक एपिसोड अलग-अलग हिंदी सिनेमा एक्टर के नाम दर्ज होगा।

इस शो के पहले सीजन में कौन सा गेस्ट सबसे पहले शो में दस्तक देगा और भी कई अन्य तैयारियां फिलहाल प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। शो में किसी भी कलाकार से करीबी रूप से जुड़े लोग और उसके साथ काम कर चुके सहकर्मी उस कलाकार के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से और कहानियां सुनाएंगे।

वैसे इस दौरान खास बात यह भी है शो की शुरुआत जहां तक उम्मीद लगाई जा रही है तो सलमान खान से ही होगी और पूरी टीम सलमान खान के साथ इस शो को शुरू करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है।

फिलहाल देश में कोरोना के चलते सभी काम ठप्प पड़े हुए हैं। जिसकी वजह से फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद हैं। खबरों के अनुसार जून महीने के अंत तक देश में शूटिंग होना शुरू हो सकती है, लेकिन इस स्पेशल शो की शूटिंग इस साल के बाद ही शुरू होगी। इसके अलावा अभी शो के नाम पर निर्णय लेना और आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।


Download Android App
Download iOS App



