सलमान खान का हाथों से लिखा लेटर वायरल, हैंड राइटिंग पर टिकी लोगों की नजर

Summary :

दबंग खान यानी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग गजब की है। उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए उतावले हो जाते हैं। सूरज बड़जात्या की रोमांटिक-ड्रामा ‘मैंने प्यार किया’ में  भाग्यश्री के साथ सलमान खान ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई धमाकेदार फिल्में दीं। फिल्मों की लंबी लिस्ट के साथ ही उनके फैंस की संख्या भी लंबी हो गई। एक्टर भी अपने इन फैंस पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल में ही उनके हाथों से लिखा हुआ एक लेटर सोशल मीडिया छाया…

दबंग खान यानी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग गजब की है। उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए उतावले हो जाते हैं। सूरज बड़जात्या की रोमांटिक-ड्रामा ‘मैंने प्यार किया’ में  भाग्यश्री के साथ सलमान खान ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई धमाकेदार फिल्में दीं। फिल्मों की लंबी लिस्ट के साथ ही उनके फैंस की संख्या भी लंबी हो गई। एक्टर भी अपने इन फैंस पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल में ही उनके हाथों से लिखा हुआ एक लेटर सोशल मीडिया छाया हुआ है, जिसको देखने के बाद लोग उनकी हैंडराइटिंग की तारीफ कर रह हैं।
  • दबंग खान यानी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं
  • हाल में ही उनके हाथों से लिखा हुआ एक लेटर सोशल मीडिया छाया हुआ है

वायरल हुआ सलमान खान का लेटर

सलमान खान की कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’  अपनी रिलीज के समय ही सफलता हासिल कर ली थी। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। अब, हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान के हाथों का लिखा लेटर वायरल हो रहा है, ये उस फिल्म की सफलता के बाद ही लिखा गया था। इसमें वो अपने फैन का आभार जता रहे हैं।  90 के दशक के अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए सलमान खान ने ये पत्र लिखा लिखा, जो अब वायरल हो गया। यह फिल्म 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी और पत्र के अनुसार, इसे चार महीने बाद,यानी अप्रैल 1990 में लिखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 



फिल्म की सफलता के बाद सलमान ने लिखा था ये लेटर

फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत अभिनेता ने पत्र में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘यहां एक छोटी सी बात है जो मैं चाहता हूं कि आप लोग मेरे बारे में जानें। सबसे पहले मुझे स्वीकार करने और मेरे प्रशंसक होने के लिए आपको धन्यवाद देना होगा। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार अच्छी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और उन पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि अब मैं जो भी करूंगा उसकी तुलना ‘मैंने प्यार किया’ से की जाएगी। इसलिए जब भी आप कोई घोषणा सुनें, निश्चिंत रहें कि यह एक अच्छी फिल्म होगी और मैं इसमें अपना 100% दूंगा। मैं आपसे प्यार करता हूं और मुझे उम्मीद है कि आप मुझसे प्यार करते रहोगे क्योंकि जिस दिन आप मुझसे प्यार करना बंद कर दोगे, मैं मेरी फिल्में देखना बंद कर दोगे और वही मेरे करियर का अंत होगा।’ सलमान द्वारा कही गई ये बातें दिल छू लेने वाली हैं।

लोग कर रहे एक्टर की हैंडराइटिंग की तारीफ

सलमान खान के लेटर में आगे लिखा है, ‘मेरे निजी जीवन के बारे में मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है, आप यह पहले से ही जानते हैं।’ इस लेटर को देखने वाले सभी लोग सलमान खान की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘सलमान भाई की गजब हैंडराइटिंग है। वहीं एक और शऱ्स ने लिखा,’वो कमाल के पेंटर भी है। ‘

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।