एयरपोर्ट पर Salman Khan के भांजे ने कर डाली इस अनोखी चीज़ की डिमांड

Summary :

बॉॅलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉड्र्स को तोड़ रही है। बात दें कि सलमान खान की फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस

बॉॅलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉड्र्स को तोड़ रही है। बात दें कि सलमान खान की फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस में 6 दिनों के अंदर ही 138 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। सलमान खान इस समय अपनी फिल्म रेस 3 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।

दबंग टूर के लिए यूएस रवाना हुए Salman Khan

Salman Khan अपने दबंग टूर के लिए एटलांटा जो यूएस में है उसके लिए रवाना हो गए हैं। सलमाना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ मस्ती करते देखा गया और इसके अलावा एटलांटा एयरपोर्ट पर सलमान खान की गोद में उनका भांजे को भी देख गया।

सलमान खान के फैन क्लब पर एक वीडियो शेयर हुआ है। जिसमें भीड़-भाड़ से भरे एयरपोर्ट पर भांजे आहिल शर्मा ने अपने मामा से कैंडी की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं।

Salman Khan के भांजे आहिल शर्मा ने इस चीज की डिमांड कर दी

इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि Salman Khan एयरपोर्ट से भारी सिक्योरिटी के बीच में निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान की गोद में आहिल है। सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ ही बगल में चल रहा है। एयरपोर्ट पर भीड़ जोर से सलमान खान का नाम ले रही है।

https://www.instagram.com/p/BkRg-W8B4xH/?utm_source=ig_embed

उसी दौरान सलमान की गोद में बैठे आहिल को साथ ही कैंडी की दुकान दिख जाती है। जिसके बाद वह कैंदी लेने के लिए उस दुकान की तरफ अपना हाथ बढ़ाता है। लेकिन भारी भीड़ की वजह से और सुरक्षा को देखते हुए सलमान आहिल का हाथ खींच लेते हैं और तेजी से एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं।

Salman Khan ने किया शेरा के साथ मजाक

https://www.instagram.com/p/BkO48OUBW94/?utm_source=ig_embed

Salman Khan बुधवार रात को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं। इसी बीच सलमान जब अपनी कार से बाहर निकले तो उन्होंने अपने बॉडीगार्ड शेरा से भी मजाक किया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आहिल शर्मा अर्पिता और आयुष शर्मा का बेटा है

यह तो आप सब जानते ही हैं कि आहिल शर्मा सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान का बेटा है। अर्पिता ने आयुष शर्मा से साल 2014 में शादी की थी। अर्पिता के बेटे आहिल शर्मा का साल 2016 में जन्म हुआ था।

आयुष शर्मा Salman Khan की इस प्रोडक्शन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे

आयुष शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और वह सलमान खान की प्रोडक्शन फिल्म लवरात्रि से डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन नजर आएंगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे  पंजाब केसरी के साथ

Desk Team