मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर ने पूरे देश को हैरान परेशान कर दिया है। लोग अब पंजाब की चिंता में है कि वहां की कानून व्यवस्था इस कदर डगमगाई हुई है, कि खुलेआम 28 साल के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कतल कर दिया गया। ये हादसा इतना खौफनाक है कि लोगो के ज़हन से निकल नहीं पा रहा। 1 या 2 गोली मारकर उनकी हत्या नहीं हुई, बल्कि 30 से ज़्यादा गोलियां चली जिनमे से 24 गोलियां जाकर सिद्धू को लगी और उनकी जान चली गयी।

29 मई को हुई इस घटना पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद अब सिंगर के निधन के बाद कई सेलेब्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाल ही में सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धु मूसेवाला के निधन के बाद ही ये सब किया गया।

दरअसल, एक सीनियर ऑफिशयल का कहना है कि मुंबई पुलिस ने सुपरस्टार सलमान खान की ओवरऑल सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है ताकी वह गैंगस्टर बिश्नोई और उनकी गैंग से एक्टर को बचाए रखें।

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि सलमान पहले भी बिश्नोई के हिट लिस्ट में थे, जब सलमान का काले हिरण शिकार मामले में नाम आया था। बिश्नोई के गैंग का कहना था कि वो काले हिरण को काफी मानता था और सलमान का ऐसे केस में नाम आने के बाद से उनके समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। बिश्नोई ने इससे पहले साल 2018 में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

बिश्नोई का करीबी शख्स राहुल 2020 में गिरफ्तार हुआ था और उस वक्त उसने बताया था कि उन्होंने प्लान बनाया था सलमान को मारने का और इसके लिए वह मुंबई भी गया था और वहां रेकी भी की थी। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने सलमान खान के प्रति खतरे के स्तर का विश्लेषण करने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया।

बता दे, सिंगर मीका सिंह की भी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। मीका ने सिद्धू के निधन के बाद इंटरव्यू में बताया था कि सिंगर को काफी समय से कई गैंगस्टर्स की धमकियां आ रही हैं। वही, मीका इन दिनों जोधपुर में शो ‘मीका दी वोटी’ की शूटिंग कर रहे हैं और वहां उनके होटल और आस-पास सारी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।


Download Android App
Download iOS App



