साउथ इंडस्ट्री के शानदार कपल्स में से एक सामंथा रुख प्रभु और नागा चैतन्य का माना जाता था। लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। द फैमिली मैन 2 की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चैतन्या संग अलग होने का बात फैंस के आगे रख दी थी। वहीं चैतन्या ने भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही ऐलान किया था। लेकिन अब फैंस नोटिस कर रहे हैं कि सामंथा का वो पोस्ट जिसमें उन्होंने चैतन्या से अलग होने की बात की थी वह अब एक्ट्रेस ने डिलीट कर दिया है।

इसी के साथ ही कयास लगने लगे कि किया सामंथा और नागा दोनों फिर से साथ होने वाले हैं। दोनों सेलेब्स ने अपने अलग होने की खबर अक्तूबर के महीने में 2021 में दी थी। जिसमें उन्होंने तलाक की जानकारी दी थी। वह स्टेटमेंट अब एक्ट्रेस के पेज पर कहीं नहीं है। ऐसे में फैंस के बीच कयास लगने शुरू हो गए हैं कि सामंथा औऱ चैतन्या ने दोबारा साथ आने का प्लान बना लिया है?
रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम को क्लीन करने का फैसला लिया है। जिसके तहत उन्होंने इस पोस्ट को भी डिलीट किया। हालांकि खबरों में ये कहा जा रहा है कि अब सामंथा और चैतन्या दोबारा कभी साथ नहीं दिखेंगे।

उन्होंने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे का क्या कारण हैं इसका अभी तक नहीं पता है. हालांकि, पोस्ट को हटाने के बाद उन्होंने अपने कुछ नए फोटो और वीडियो शेयर किए है। सामंथा ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ एडवेंचर्स पोस्ट शेयर किए हैं जिनमें वे किसी खूबसूरत बर्फीले मैदान में स्कीइंग करते नजर आ रही है। एक्ट्रेस इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंची है।

उन्होंने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन के जरिए अपनी नई शुरुआत को लेकर एक मैसेज जरूर दिया है। उन्होंने लिखा, ‘वो कहते हैं अपने अहंकार को घर पर छोड़ दो..नई शुरुआत ‘स्कीइंग'(Leave your ego at home they said .. no truer words have been spoken) #newbeginnings #स्कीइंग। अभिनेत्री इस पोस्ट शानदान तरीके से स्पोर्ट्स एडवेंचर करते देखी जा सकती हैं। इस पोस्ट पर आर माधवन, संमुक्ता हेगड़े, सोफी चौधरी जैसे कई सेलेब्स ने तारीफ की है।


Download Android App
Download iOS App



