साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु अपनी निजी लाइफ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों ही अपने पति नागा चैतन्य संग रिश्ता खत्म कर दिया है और इस बात को ‘द फैमिली मैन 2’ में राजी का किरदार निभाने वाली इस अदाकारा ने खुशी खुशी स्वीकार किया है। वहीं नागा से तलाक की पुष्टि करने के बाद सामंथा ने पहला पोस्ट साझा किया है।

अभिनेत्री ने किया पोस्ट शेयर…
दरअसल सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में पति से तलाक के बाद उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो प्लेन के अंदर से बाहर के दृष्य को कैमरे में कैद रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक गाना भी लगाया जिसके बोल हैं, ‘अगर मुझे दुनिया बदलनी है तो मुझे खुद को बदलना होगा। मुझे अपना बिस्तर ठीक करना चाहिए, अपने शेल्फ की गंदगी भी हटानी चाहिए। मुझे दिन भर बिस्तर पर पड़े नहीं रहना चाहिए’।

वैसे अब सामंथा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि अब वो खुद को आजाद महसूस कर रही हैं और अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना चाहती हैं। वहीं इस एक्स कपल के अलग होने से फैंस थोड़ा दुखी जरूर हो, लेकिन सामंथा और नागा अपना ये फैसला लेकर काफी खुश हैं।

बताते चले, नागा चैतन्य और सामंथा पहली बार साल 2009 में एक फिल्म के सेट पर मिले थे। जहां सामंथा पहली नजर में ही नागा के प्यार में लट्टू हो गयीं। वहीं दोनों ने एक दूसरे को काफी टाइम तक डेट करने के बाद साल 2017 में गोवा में शादी रचाई थी। वहीं दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चाओं में रही थी।


Download Android App
Download iOS App



