नए साल के लिए Samantha Ruth Prabhu ने लिया खास रिजॉल्यूशन, बोलीं- ‘जिन चीजों पर बस चलता है…’

Summary :

सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। सामंथा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी एक से बढ़कर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के साथ वो रिजॉल्यूशन शेयर किया है जो उन्होंने अगले साल के लिए लिया है।

नया साल आने
में अब बस एक ही दिन रह गया है। साल के खत्म होने पर बी टाउन इंडस्ट्री में जश्न
का माहौल शुरू हो जाता है। साल खत्म होने पर ये सितारें पार्टी तो करते ही है,
लेकिन इसके साथ साथ कोई न कोई रिजॉल्यूशन भी अपनाते है, जिसे वो अगले साल में फॉलो
करने की पूरी कोशिश करते है। इसी बीच अब साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने भी अपने नए साल
का रिजॉल्यूशन ले लिय़ा है।

सामंथा रुथ प्रभु
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है जिनके चाहने वालों की हिंदी
फिल्म इंडस्ट्री में भी कई कमी नहीं है। सामंथा
अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी एक से बढ़कर तस्वीरें और
वीडियो शेयर करती रहती है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के साथ वो रिजॉल्यूशन
शेयर किया है जो उन्होंने अगले साल के लिए लिया है।


दरअसल, हाल ही
में सामंथा ने सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट शेयर करते हुए अपने न्यू ईयर
रिजॉल्यूशन के बारे में लोगों को जानकारी दी। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-
‘फंक्शन फॉरवर्ड, जिन चीजों पर मेरा बस
चलता है
, मैं उन पर कंट्रोल करूंगी। मुझे लगता है कि इस नए साल में
मैं सिंपल रेजॉल्यूशन रखूंगी। अपने आप से दयालु और विनम्र रहूंगी। भगवान सभी का
भला करें
, हैप्पी 2023।’

सामंथा की इस
फोटो पर फैंस भी खुले
दिल से अपना
प्यार लुटा रहे है और कमेंट करके उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है। किसी
यूजर ने सामांथा के इस नए साल के अच्छे से जाने की दुआ मांगी तो किसी ने उन्हें
हिम्मत रखने की बात कही।

Samantha Ruth Prabhu diagnosed with Myositis: Accepting this vulnerability  is something that I am struggling | PINKVILLA

बता दें कि सामंथा
ने
2 महीने पहले ही अपनी मायोसाइटिस नाम की बीमारी से खुलासा
किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी संघर्षों और
बताया था कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।
तबसे ही उनके फैंस
उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। साथ ही
अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए
ब्रेक लेने का फैसला भी लिया है।

Desk Team