Sameera Reddy ने की वेट ट्रेनिंग के बारे में अपनी ‘गलतफहमी’ पर बात, बोली- ‘शरीर भारी……

Summary :

Sameera Reddy ने वेट ट्रेनिंग की गलतफहमियों का किया खुलासा

समीरा रेड्डी ने वेट ट्रेनिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज को लेकर अपनी गलतफहमी के बारे में बताया। समीरा रेड्डी ने “मैंने दिल तुझको दिया”, “रेस” और “मुसाफिर” जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिटनेस के लिए कई बार वेट ट्रेनिंग की है।

समीरा को थी ये गलतफहमी

समीरा इन दिनों भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में लैंडमाइन सुमो स्क्वाट्स करती दिख रही हैं।उन्होंने कैप्शन में लिखा – “एक फॉलोअर ने पूछा कि क्या मैंने आज वर्कआउट किया? अब जब सवाल आया तो मुझे सबूत भी दिखाना पड़ा।”

समीरा ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि वजन उठाने से शरीर भारी और मोटा हो जाता है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक भ्रम है। हकीकत में, वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिजम तेज होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है, और मोटापा नहीं बढ़ता है।

Source: Social Mediaसमीर उन चुनिंदा भारतीय अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने छह से ज्यादा भाषाओं में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो “और आहिस्ता” में काम किया था।

इसके बाद बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई और 2002 में “मैंने दिल तुझको दिया” में अहम भूमिका निभाई। 2004 में वे “मुसाफिर” में अनिल कपूर, आदित्य पंचोली और कोएना मित्रा के साथ नजर आईं।

दक्षिण भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। वहां उन्होंने “वारणम आयिरम” से डेब्यू किया और “डरना मना है”, “जय चिरंजीवा”, “टैक्सी नंबर 9211”, “अशोक”, “रेस”, “दे दना दन”, “आक्रोश”, “वेट्टई” और “तेज” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

उनकी आखिरी फिल्म “वरधानायक” थी, जो 2013 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म थी। इसे अयप्पा पी. शर्मा ने निर्देशित किया था और इसमें सुदीप, चिरंजीवी सरजा और निकेशा पटेल भी थे।

2014 में समीर ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की। अब उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।