बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा 2 साल की हो गई है। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी का प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समीशा अपने पिता राज कुंद्रा से झगड़ती दिख रही है। वह शिल्पा शेट्टी पर अपना हक़ जता रही है और किस करती भी दिख रही है। इसके साथ राज का हाथ शिल्पा से हटा रही है। शिल्पा ने बेटी के इस क्यूट वीडियो के साथ प्यारा बर्थडे मैसेज लिखा है।
.jpg)
अभिषेक बच्चन से लेकर कई सिलेब्स ने इस पर प्यार जताया है। बता दें कि 2 साल पहले समीशा का जन्म सरोगेसी से हुआ था। शिल्पा कई दिनों तक बेटी का चेहरा छिपाती रही थीं। समीशा के दूसरे जन्मदिन पर मम्मी शिल्पा शेट्टी ने प्यारा वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी बेटी अपने डैड राज का हाथ शिल्पा से हटाकर बोल रही है कि ये मेरी हैं।
शिल्पा ने वीडियो के साथ मैसेज लिखा है, ‘हमारी दिलों को प्यार और खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया, मेरी अनमोल समीशा, तुमने जब पहली सांस ली मैं तुम्हें उससे पहले से प्यार करती हूं और अपनी आखिरी सांस तक करती रहूंगी। हैपी बर्थडे समीशा। हमारी नन्ही बच्ची 2 साल की हो गई।’

शिल्पा शेट्टी ने शुरुआत के कई दिनों तक बेटी की तस्वीर किसी को नहीं दिखाई थी। अब वह उसके क्यूट वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी पुराने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि बेटे के बाद वह एक और बच्चा चाहती थीं। उनको ऑटो इम्यून डिसीज है इस वजह से वह दोबारा कंसीव नहीं कर पा रही थीं। उनके कई मिसकैरिज हुए थे। इसके बाद शिल्पा ने बच्चा गोद लेने की कोशिश भी की लेकिन 4 साल तक इंतजार करने के बाद उसमें कामयाब नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया।


Download Android App
Download iOS App



