बॉलीवुड जगत में कई बार ऐसा होता है जब रिश्ते बनते और बिगड़ जाते हैं। मगर इस बीच कई सारे ऐसे रिश्ते भी सामने आए हैं जहां पर ब्रेकअप के बाद इंसान पूरी तरह से बिखर जाता है। इसका अच्छा खासा उदाहरण हाालिया में देखने को मिला है। जी हां दरअसल बीते दिनों बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप के बारे में एक वीडियो के माध्यम राज खोलने वाली अभिनेत्री सना खान अब तक भी इस ब्रेकअप के दर्द से उभर नहीं पाई हैं।

सना ने जब से अपने ब्रेकअप का खुलासा किया है तब से लेकर अभी तक अभिनेत्री के कई सारे वीडियोस भी सामने आए हैं जिनमें कुछ में तो उनको भावुक होकर रोते हुए भी देखा गया है।

सना हाल ही में एक इवेंट में पहुंची जहां पर वो एक बार फिर से सभी के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं। स्टेज पर केवल सना ही नहीं बल्कि उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे,जिन्होंने सना को संभाला। अब अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इवेंट में सना अपनी आगामी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए स्टेज पर मीडिया से बात ही कर रही थीं कि बात करते हुए जब वो सबको थैंक्यू बोल रहीं थी तो अचानक से रोने लग गई। वहीं 2 मिनट के लिए तो वहां मौजूद भी सना के इस तरह रोने से घबरा गए थे।

वहीं एक्ट्रेस ने खुदकों संभालने की कोशिश भी की,मगर आखिरी में वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई। स्टेज पर सना अकेली नहीं बल्कि उनके साथ वेब सीरीज से जुड़े स्टार्स और मेकर्स मौजूद थे। वहीं सभी ने वहां का माहौल संभलाते हुए इवेंट को खत्म कर दिया।
वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रेकअप के बाद किस दर्द से गुजर रही हैं। वैसे सना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। कुछ समय पहले भी अभिनेत्री ने वीडियो शेयर की थी,जिसमें उन्होंने मेलविन लुईस से ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया था।

तब उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इतना ही नहीं सना ने अपनी वीडियो में ये कहा कि मेलविन ने उन्हें धोखा दिया।


Download Android App
Download iOS App



