एक्ट्रेस सना खान और उनके पति अनस सईद ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की अनाउंसमेंट की है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया है, हालांकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है. सना ने एक वीडियो मैसेज से इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले सना ने साल 2023 में पहले बेटे को जन्म दिया था. सना खान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखी है. वक्त आने पर अल्लाह उसको अता करता है और जब अता करता है तो झोलियां खुशियों से भर देता है. हैप्पी पेरेंट्स.
5 जनवरी को दिया जन्म
वीडियो को आखिरी में उन्होंने अपने बड़े बेटे की तरफ से भी मैसेज लिखा कि खुशी से झूमते हुए, बड़े भाई तारिक जमील ने अपने छोटे भाई का स्वागत किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो दूसरी बार 5 जनवरी को मां बनीं. सना खान सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रही हैं इसके साथ ही वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थीं. उस शो के बाद से ही उन्हें लोगों के बीच पहचान मिली. सना कई फिल्मों में भी नजर आई थीं, हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. उन्होंने साल 2020 में इंडस्ट्री छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी.


Download Android App
Download iOS App



