बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती सना खान के नाम से तो सभी वाकिफ ही होंगे। जी हां वही सना जिन्होंने बिग्ग बॉस में खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि अब सना ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हैं। और इसके पीछे एक्ट्रेस की लम्बी सी कहानी छुपी हुई हैं। अब आप उस कहानी से वाकिफ हैं या नहीं ये हमें स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन अगर नहीं हैं तो आज के इस स्टोरी में हम सना खान के 34वां जन्मदिन पर आपको उनके बारे में कुछ बातें बताते हैं।

दरअसल सना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में ‘ये है हाई सोसायटी’ से की थी। इसके बाद वह ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘धन धना धन’ गोल जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सना ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें पहचान ‘बिग बॉस 6’ से मिली। जहां शो में सना ने खूब लोकप्रियता भी बटोरी थी।वही बिग्ग बॉस के शो से ही लोग सना के खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। शो के होस्ट सलमान खान भी सना को काफी पसंद करते थे और यही कारन था की जब वह शो से बाहर आईं तो उन्हें सलमान खान की 2014 में आई फिल्म ‘जय हो’ में काम करने का मौका मिला।

वही अब सना के पर्सनल लाइफ की बात करे तो सना खान कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों लंबे समय तक एक साथ रहे और फिर अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। सना ने ब्रेकअप के बाद मेलविन लुईस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सना का कहना था कि लुईस उनका इस्तेमाल कर रहे थे। साथ ही उस समय खबरे तो ये भी सामने आ रही थी की ब्रेकअप के बाद सना डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

कुछ समय बाद सना ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ने की जानकारी दी। सना के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। नवंबर 2020 में सना ने मौलाना अनस सईद से निकाह कर लिया और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं।शादी के सना ने अब बुर्के को अपना लिया है।

उनका कहना है कि वह अब अल्लाह के बताए रास्ते पर ही चलेंगी। वही सना भले ही आज बॉलीवुड से अलग हो गयी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अभी भी काफी एक्टिव रहती हैं,और अपने शौहर के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



