बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने अपने बॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस से ब्रेकअप कर लिया है। जिसके बाद से हर जगह सना खान के ब्रेकअप को लेकर चर्चा हो रही है। सना ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में पोस्ट करते हुए लिखा,’Betrayed, Broken & Beautiful’। इसके बाद यह साफ हो गया था कि सना खान की जिंदगी में ऐसा बहुत बड़ा हुआ है जिसने उन्हें इतना दुख पहुंचाया है। सना ने मेल्विन लईस के साथ अपने रिश्ते के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं।

सना ने कहा, मैंने मेल्विन से अपना रिश्ता खत्म कर लिया क्योंकि वह मुझे धोखा दे रहा था। मैंने उसे पूरे दिल से प्यार किया था और मैं उसके लिए कमिटेड थी। हालांकि बदले में जो मुझे मिला, उसकी वजह से मैं अंदर तक हिल गई। सना ने बताया कि वह डिप्रेशन में भी इसके बाद रहना शुरु हो गईं।

एक साल पहले ही सना और मेल्विन मिले थे और दोनों के बीच में प्यार कुछ ही मुलाकातों के बाद हो गया था। सना ने अपने रिश्ते के बारे में बताया, पहले तो हम दोनों के बीच सबकुछ काफी अच्छा चला, लेकिन जल्द ही हम छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ने लगे। वैसे तो यह हर रिलेशनशिप के लिए नॉर्मल बात है, लेकिन करीब 8 महीने बाद मुझे उसके अय्याशी और दूसरों को धोखा देने की खबरें पता चलने लगीं लेकिन वह कहता रहा कि वे लोग हमसे ईर्ष्या कर रहे हैं।
सना बिग बॉस कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। सना ने आगे कहा, कुछ दिनों पहले ही मुझे लगा कि कुछ तो चल रहा है और चूंकि मुझे शक था इसलिए मैंने उसका मोबाइल फोन लिया, जो कि उसने झट से मुझसे छीन भी लिया और फटाफट मैसेज डिलीट करने लगा। तभी मुझे यह यकीन हो गया कि लोगों ने जो भी इसके बारे में बताया था वह सब सच था और फिर मैंने उसके साथ रिश्ता खत्म कर लिया। इनफैक्ट मुझे यह भी पता चला कि किसी और के साथ रिलेशनशिप में आगे बढ़ चला है। मैं उस लड़की को जानती हूं,लेकिन उसका नाम बताना मेरे हिसाब से सही नहीं है।
सना ने कहा कि सिंतबर 2019 में उन्हें अपने रिश्ते में गड़बड़ी को लेकर शक हो गया था उस समय वह Bell’s Palsy नाम की समस्या से जूझ रही थीं। सना ने बताया, मैं बीमार थी, लेकिन उसे बिलकुल भी इससे कोई मतलब नहीं रहता था। मैं अपने बालों से अपना चेहरा ढकने की कोशिश करती थी, लेकिन वह कभी भी मेरे लिए खड़ा नहीं हुआ। मुझे इस बात की खुुशी है कि ईश्वर ने मुझे इस जहरीले रिलेशनशिप से बचा लिया। अब आगे बढ़ने के लिए सना बिल्कुल तैयार हैं। सना ने बताया, मैं भले इस रिश्ते से फिजिकली बाहर हूं, लेकिन मेंटली और इमोशनली मैं अब भी जुड़ी हूं। बता दें कि मेल्विन से हमने इस पूरी घटना के बारे में जानना चाहा लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।


Download Android App
Download iOS App



