Sanjay Dutt संग सलाखों के पीछे पहुंचेे Arshad Warsi, 16 साल बाद फिर साथ आई ‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ की जोड़ी

Summary :

‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर आपको हंसाने के लिए दमदार वापसी करने जा रही है। संजय दत्त और अरशद वारसी जल्द ही एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को खुद संजय दत्त प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्मों की कुछ सुपरहिट जोड़िया हमेशा के लिए यादगार बन जाती हैं। जैसे जय-वीरू, करण अर्जुन और मुन्ना और सर्किट ये तीनों ही जोड़िया सिल्वर स्क्रीन पर हिट साबित हुई हैं। यह सभी जोड़िया बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल हैं और इन्हें एक-साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान में दर्शकों के एक बार फिर करण अर्जुन यानि सलमान खान और शाहरुख खान की हिट जोड़ी देखने को मिली। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में दिखें है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं अब मुन्ना और सर्किट के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। 
दरअसल, सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मुन्ना भाई’ के 16 साल बाद एक बार फिर संजय दत्त उर्फ मुन्ना और अरशद वारसी यानि सर्किट की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली हैं। इस बात से तो सभी वाकिफ है कि जब भी ये दोनों स्टार्स साथ आए हैं, ऑडियंस हंसने पर मजबूर हुई है। 
बता दें कि फैंस जल्द ही अपनी पसंदीदा जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। संजय और अरशद जल्द ही एक फिल्म में साथ दिखने वाले हैं। इन दोनों की फिल्म से इनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है जिससे एक बात तो साफ हो गई है कि ये दोनों एक कॉमेडी जॉनर फिल्म के लिए साथ आए हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल डिसाइट नहीं हुआ है।

संजय दत्त और अरशद वारसी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। संजय ने पोस्टर शेयर करते कैप्शन में लिखा, “हम साथ आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। मैं अपने दोस्त अरशद वारसी के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहा हूं। इस फिल्म को आपके पास तक लाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।”

वहीं अरशद वारसी ने ट्वीटर पर पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, “मैं अपने भाई संजय दत्त के साथ एक और सुपर मनोरंजक फिल्म के लिए टीम बना रहा हूं। यकीन मानिए हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा हो गया है।” पोस्टर में ‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ दोनों ही कैदी के कपड़ों में जेल में बंद नजर आ रहे हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म को संजय दत्त प्रोड्यूस करने वाले हैं और इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Desk Team