Republic Day 2023: पुतिन ने देश को गणतंत्र दिवस की दी बधाई, कहा- भारत का योगदान महत्वपूर्ण

Summary :

पुतिन ने आगे कहा कि भारत और रूस एक साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों देश सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं।

भारत आज 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। वे पहली बार देश के मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी हैं। 
भारत-रूस मिलकर काम करेंगे 
उन्होंने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को  आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है। पुतिन ने आगे कहा कि भारत और रूस एक साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों देश सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। 
भारतीय सेना ने दिखाई ताकत 
बता दें कि पूरा देश आज 74वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। इस मौके पर हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाली गई। वहीं, भारतीय थल सेना, वायु सेना और जल सेना ने भी अपनी पूरी ताकत दिखाई। 50 लड़ाकू विमानों ने आसमानी में गरजे । इस बीच अलग-अलग राज्यों की करीब 23 झांकियां भी निकाली गईं। 
इस गणतंत्र दिवस को इसलिए भी ख़ास माना गया क्योंकि पहली बार किसी आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस मनाने के लिए परेड को झंडी दिखाकर रवाना किया।   इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। 

Desk Team