बॉलीवुड आज अपने अंदाज़ में इंडियन आर्मी को आर्मी डे के मौके पर बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर संजय दत्त ने भी इंडियन आर्मी को सलाम किया है। संजू बाबा ने अब भारतीय सेना के लिए अपने जज़्बात खुलकर ज़ाहिर किये है।
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘भारतीय सेना के साहस और बहादुरी को सल्यूट। जो बेहद विपरीत परिस्थितियों में भी डटी रही है। हम एंटरटेनर्स के तौर पर स्क्रीन पर आप लोगों के साहस को प्रस्तुत करने का प्रयास भर कर सकते हैं।’
संजय दत्त ने अपनी इस पोस्ट के साथ ही एलओसी कारगिल मूवी के एक सीन की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी जैसे सितारे सेना की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। सेना को शुभकामनाएं देने के संजय दत्त के इस अंदाज को उनके फैंस ने भी काफी पसंद किया है। ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।


Download Android App
Download iOS App





