बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त बीते कुछ वक्त से कैंसर बीमारी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अगस्त में खबर आई थी संजय दत्त लंग कैंसर की चौथी स्टेज से गुजर रहे हैं। इसके बाद संजू बाबा को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच संजय की हेल्थ को लेकर उनकी फैमिली की तरफ से लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं।

हाल ही में अब संजू बाबा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संजय मीडिया से अपनी बीमारी को लेकर बात कर रहे हैं। वैसे संजय दत्त का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

संजू बाबा का वीडियो आया सामने
संजय दत्त का जो वीडियो सामने आया है इस वीडियो में एक्टर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून से बाहर आते दिख रहे हैं,ऐसे में उन्हें देखकर फोटोग्राफर उनसे बात करते हैं। जब संजय दत्त सलून से बाहर आते हैं तब मास्क उनके हाथ में होता है। इस पर फोटोग्राफर कहते हैं बाबा मास्क पहन लीजिए। वहीं संजय भी उनकी बात को इग्नोर किए बिना मास्क पहन लेते हैं और इसके बाद फोटोग्राफर से अपनी फोटो क्लिक करते हैं।
इसके बाद आप वीडियो में सुन सकते हैं संजय दत्त मीडिया के लोगों से कहते हैं अभी मैं बीमार नहीं हूं,ऐसा मत लिखना। इसके बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वैसे संजू बाबा ने वीडियो में फोटोग्राफर को पोज भी दिया है।

इस दौरान संजय दत्त ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन पैंट पहने नजर आए। वहीं संजय दत्त ने ब्लैक कलर का चश्मा भी लगाया हुआ है।
संजय दत्त का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसे हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वहीं एक नए वीडियो में संजय दत्त ने कहा है वो पहले से ही इसपर काम कर रहे हैं और वो जल्दी ही कैंसर को मात देंगे।


Download Android App
Download iOS App



