इन दिनों कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग लडऩे और उसे मात देने के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इतना ही नहीं संजू बाबा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग भी चालू कर दी है। ऐसे में त्यौहारी मौसम में एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए सात समंदर पार जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त दुबई जाकर अपने परिवार संग दिवाली का जश्न मनाएंगे।

लॉकडाउन के बाद से संजय दत्त की पत्नी और उनके दोनों बच्चे दुबई में रह रहे हैं। ट्रीटमें के दौरान कुछ समय के लिए मान्यता मुंबई आई थीं,लेकिन फिर से वो वापस बच्चों के पास दुबई चली गई थीं। वैसे बाबा भी अभी कुछ समय पहले अपने परिवार संग दुबई में ही कुछ वक्त बिताकर मुंबई वापस आए हैं,लेकिन अब बाबा फिर से दुबई जाने वाले हैं और वहां पर अपने परिवार के साथ दिवाली का खास पर्व मनाएंगे।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक संजय दत्त हर साल दिवाली काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं और इस दौरान वह बड़ी पार्टी का भी अयोजन करते हैं,मगर इस बार पैनडेमिक के कारण उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है।

इसलिए इस बार वो केवल अपने परिवार के साथ ही दीवाली का त्यौहार मनाएंगे। दरअसल संजू बाबा इस समय सिर्फ और सिर्फ अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस वक्त संजय दत्त बैक-टू-बैक कई सारी फिल्में करते नजर आने वाले हैं। अभिनेता फिलहाल केजीएफ 2 की शूटिंग में बिजी है।

इस फिल्म में एक्टर एक अधीरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के अलावा संजय दत्त,पृथ्वीराज,शमशेरा और भुज फिल्मों में भी दिखाई देने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



