लॉकडाउन में दर-दर की ठोकरें कहा रहीं रानू मंडल की फिर किस्मत चमकी,अब करेंगी रामायण की सीता के साथ काम

Summary :

पिछले साल लता मंगेशकर के मशहूर गाना एक प्यार का नगमा पश्चिम बंगाल के राणाघट रेलवे स्टेशन पर गाकर फेमस हुई रानू मंडल की हालात लॉकडाउन में फिर से खराब हो गई थी।

पिछले साल लता मंगेशकर के मशहूर गाना एक प्यार का नगमा पश्चिम बंगाल के राणाघट रेलवे स्टेशन पर  गाकर फेमस हुई रानू मंडल की हालात लॉकडाउन में फिर से खराब हो गई थी। ऐसे में काम नहीं मिल पाने की वजह से वो दोबारा मुंबई से राणाघाट लौट गई थीं और बची हुई पूंजी से अपना गुजारा कर रही थीं,लेकिन हाल ही में एक बार दोबारा रानू की किस्मत चमक उठी है। जी हां इस बार रानू मंडल को फिल्म में गाना गाने का मौका मिला है। 
एक्ट्रेस ने रानू को दिया काम
दरअसल रामानंद सागर मशहूर शो रामायण में सीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रानू मंडल को अपनी अपकमिंग फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानू मंडन अपन अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
 
दीपिका की फिल्म सरोजिनी

दीपिका चिखलिया फिल्म सरोजिनी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये एक बायोपिक फिल्म है।फिल्म में वो सरोजनी नायडू का किरदार निभाएंगी।उनकी इस फिल्म में गाने रानू मंडल गा रही हैं।सोशल मीडिया पर दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है। दीपिका ने लिखा- मेरी मूवी…सरोजिनी…धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं।

इस वीडियो में रानू मंडल अपने फैंस से कहती हुई दिख रही हैं कि मैं फिल्म के गाने गा रही हूं और उम्मीद है कि वही प्यार और सम्मान मुझे एक बार दोबारा मिल सकेगा जोकि लोग पहले देते आए हैं। रानू के इस वीडियो को अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। 
गौरतलब है रातोंरात अपने गाने से कुछ ही दिनों में स्टार बनीं रानू को हिमेश रेशमिया अपने गाने में काम करने का मौका दे चुके हैं। इसके बाद से कई बॉलीवुड स्टार्स ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की जिसके बाद उन्होंने काफी ऊंचाईयों को तो छूआ। फिलहाल रानू मंडल के पास कोई काम नहीं है। दरअसल बॉलीवुड में कोरोना महामारी की वजह से काम न मिलने की वजह से उनकी फाइनेंशियल स्थिति भी खराब होती जा रही है। 

Desk Team