Day 2: फिल्म ‘Sanju’ का बॉक्स ऑफिस पर लगा जबरदस्त तड़का

Summary :

राजकुमार ह‍िरानी द्वारा न‍िर्देश‍ित रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘Sanju’ स‍िनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। 29 जून को र‍िलीज हुई यह फ‍िल्‍म ने

राजकुमार ह‍िरानी द्वारा न‍िर्देश‍ित रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘Sanju’ स‍िनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। 29 जून को र‍िलीज हुई यह फ‍िल्‍म ने ओपन‍िंग डे पर 34.75 करोड़ की कमाई कर साल 2018 में पहले द‍िन सर्वाध‍िक कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई।

 

इससे पहले ये र‍िकॉर्ड सलमान खान की फ‍िल्‍म रेस 3  और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ का रिकॉर्ड ब्रेक किया। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है।

 

रेस 3 को पीछे छोड़ संजू ने बनाया ये रिकॉर्ड

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘संजू’ का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने 73.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है।

 

इस आंकड़े के साथ यह फ‍िल्‍म रणवीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फ‍िल्‍म ‘Sanju’ है। यह फ‍िल्‍म 4000 स्‍क्रीन्‍स पर र‍िलीज हुई थी।

फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसा में अनुमान लगाया जा सकता है कि 3 दिनों में फिल्म तकरीबन 110 करोड़ रुपये बटोर सकती है।

फिल्म ‘Sanju’ की कहानी

‘Sanju’ को अपनी कहानी लिखवानी है और वह इस काम का जिम्मा एक जर्नलिस्ट को सौंपता है, और फिर अपनी जिंदगी के बारे में परत दर परत बातें बताता जाता है। ड्रग्स से जंग, मां का जिंदगी से जाना, आर्म्स एक्ट, जेल, मुंबई बम विस्फोट और पिता के साथ रिश्ता। ये सारी बातें फिल्म में आती जाती हैं।

 

राजकुमार हिरानी ने बहुत ही सावधानी के साथ कहानी को गढ़ा है, और फिल्म में अधिकतर उन्हीं बातों को पेश किया है जिसके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। राजकुमार हिरानी का फोकस ड्रग्स से जंग और संजू बाबा आतंकी नहीं है, इसी बात पर ज्यादा रहा है।

बता दें की रणबीर की अब तक की रिलीज हुई फिल्मों में इस फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। देखें रणबीर की अब तक की रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई-

संजू- 34.75 करोड़
बेशरम- 21.56 करोड़
ये जवानी है दीवानी- 19.45 करोड़
ऐ दिल है मुश्किल- 13.30 करोड़
तमाशा- 10.94 करोड़

 

Desk Team