हरियाणा की देसी क्वीन के
नाम से मशहूर सपना चौधरी को आज हर कोई जानता है। सपना की एक झलक पाने के लिए उनके
फैंस बेताब रहते है। अपनी सर्जरी के 10 दिनों के बाद ही सपना स्टेज पर लौट आई हैं।
स्टेज पर लौटते ही सपना ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो
पर लोग काफी ज्यादा इंटरनेट पर वायरल कर रहे है।
सपना अपने नए वीडियो में
जबरदस्त डांस करती दिख रही है। देसी छोरी ने एक बार फिर अपने डांस परर्फामेंस से
सबको दीवाना बना दिया है। हाल ही में सपना ने अपनी खराब तबीयत के चलते ब्रेक लिया
था। उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी भी दी थी। हालांकि अब
वो एक बार फिर से एक्शन मोड में नजर आ रही है।
होली के मौके पर सपना ने
एक इवेंट में हिस्सा लिया था। ये वीडियो उसी इवेंट का है। वीडियो में सपना अपने
फैंस से कह रही है कि इवेंट में आने के कई कारण है- सबसे पहले तो उनके फैंस है और
दूसरी वजह शो के आयोजक… इतना ही नहीं सपना ने आगे मजाक करते हुए कहा कि अगर वो
नहीं आती तो यही लोग बाद में उन पर केस कर देते।
सपना का ये लुक काफी
ज्यादा पंसद किया जा रहा है। वैसे तो सपना के फैंस उन्हें हर अंदाज में ही पंसद
करते है। वीडियो में सपना के लुक की बात करें तो वो पीले सूट सलवार में काफी
खूबसूरत लग रही है। स्टेज पर सपना मिनिस्टर गाने पर झूमती दिख रही हैं। सपना के
डांस से ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वो कुछ समय पहले ही अस्पताल से लौटी है।


Download Android App
Download iOS App




