VIDEO : सपना चौधरी ने WWE रिंग में एेसी मटकाई कमर, ‌‌‌‌चित्त हुए सारे रेसलर

Summary :

NULL

नई दिल्ली: जहां सपना चौधरी हो और हंगामा न हो एेसा हो ही नहीं सकता यानी सपना चौधरी के शो में धमाका होना तय है। सपना चौधरी इन दिनों भोजपुरी, हरियाणवी, पंजाबी  और हिंदी सभी भाषाओं की फिल्मों और गानों से तहलका मचा रखा है। सपना चौधरी कुछ दिन पहले भोजपुरी फिल्म में स्पेशल सॉन्ग करती नजर आई थीं, और फिर पंजाबी फिल्म में एक गाने में उन्होंने कहर बरपाया था।

सपना चौधरी का इसी बीच एक नया धमाका सामने आ गया है। सपना चौधरी का नया वीडियो आया है जिसमें वे WWE के रिंग में जमकर लटके-झटके दिखा रही हैं। उनका डांस देखकर अच्छे-अच्छे पहवान चित हो जाएंगे।

दिलचस्प यह है कि इस वीडियो में WWE के रिंग में सपना चौधरी राखी सावंत के साथ डांस कर रही हैं, दोनों ही स्टेज के ऊपर कहर ढाह रही हैं, और डांस का मुकाबला कर रही हैं। वैसे भी इन दिनों राखी सावंत और सपना चौधरी की दोस्ती काफी देखी जा रही है। दोनों ने मिलकर कुश्ती के इस रिंग में आग लगा दी है।

ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के मंडी का है, जहां WWE की रेस्लिंग का आयोजन किया गया था, और आयोजन में राखी सावंत और सपना चौधरी ने कहर बरपा दिया था।

बॉलीवुड और भोजपुरी गानों के अलावा सपना चौधपी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रही हैं। सपना चौधरी के नए पंजाबी सॉन्ग ‘बिल्लौरी अख’ को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस सॉन्ग में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी नजर आ रहे हैं। योगराज सिंह पंजाबी फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जुगलबंदी कमाल की लग रही है।

सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ में शिरकत करने के बाद से लोकप्रियता के मामले में जबरदस्त धमाल मचाए हुए है। ‘बिग बॉस 11’ में उन्होंने फैन्स का काफी मनोरंजन भी किया। यही नहीं, ‘बिग बॉस 11’ से बाहर आते ही उन्हें बॉलीवुड में काम मिल गया। सपना चौधरी ने अभय देओल की ‘नानू की जानू’ में स्पेशल सॉन्ग किया। ‘नानू की जानू’ की फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन ‘तेरे ठुमके सपना चौधरी’ हिट रहा।

Desk Team