सपना चौधरी के पहले बॉलीवुड गाने ‘हट जा ताऊ’ को मिला 7 करोड़ का नोटिस

Summary :

NULL

सपना चौधरी ने बॉॅलीवुड में एंट्री करते ही सुर्खियों में आ गई हैं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद बॉलीवुड में आने का रास्ता मिल गया सपना चौधरी को।

सपना चौधरी का सफर यहां तक का इतना भी आसान नहीं रहा है। उन्हें अपनी मंजिल को पाने में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पढ़ा है।

sapna chaudhary

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर आजकल गाना हट जा ताऊ काफी वायरल हो रहा है।

यह गाना फिल्म वीरे दी वेडिंग का है और सपना इस गाने में नाचते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने की वजह से फिल्म के निर्माताओं को 7 करोड़ का कानूनी नोटिस मिल गया है।

बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि जिस शख्स ने नोटिस भेजा है वह हरियाणवी गायक हैं उनका नाम विकास कुमार है।

वह शख्स यह दावा कर रहा है कि हट जा ताऊ गाना उनके गाने का रीमिक्स वर्जन है और इस गाने को बनाने से पहले उनसे परमिशन नहीं ली गई है। विकास गुप्ता का ऐसा कहना है कि यह कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया गया है।

विकास गुप्ता अपने इस गाने को बिना उनकी इजाजत से इस्तेमाल करने पर फिल्म के प्रोड्यूसरों से 7 करोड़ की भारी-भरकम रकम की मांग की है।

इसके साथ ही वह चाहते हैं कि फिल्म के प्रोड्यूसर उनसे माफी मांगे। विकास ने इस बात की शिकायत सेंसर बोर्ड के चेयरमैैन को भी दे दी है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में यह गाना सुनिधी चौहान ने गाया है और इस गाने पर सपना चौधरी थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team