दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित बदसलूकी की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह ‘अस्वीकार्य’और ‘बहुत गलत’ करार दिया है। मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर कल रात आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों पर कथित रुप से बदसलूकी और धक्का मुक्की करने का आरोप है। प्रकाश ने इसके खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत भी दी है।
श्रीमती दीक्षित ने इस प्रकरण पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा ‘यह बहुत दुखद स्थिति है कि मुख्य सचिव के साथ विधायकों ने धक्का-मुक्की की। यह घटना पूरी तरह अस्वीकार्य और बहुत ही गलत है। यदि यह मुख्यमंत्री के मौजूद रहते घटित हुई है तो बहुत ही खराब है।’ उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वयं भी नौकरशाह रह चुके हैं। क्या उनके साथ कभी ऐसा हुआ है, यदि ऐसा उनके साथ होता तो क्या होता, शर्मनाक।’
Sad situation when the Chief Secy is being manhandled by MLAs, its totally unacceptable and very very wrong, makes it worse if the CM was present there. CM himself has been a civil servant,did he ever do this? Or what if this happened to him? Shameful: Sheila Dikshit,Congress pic.twitter.com/6ZQOLiHezV
— ANI (@ANI) February 20, 2018
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



