इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान मालदीव वेकेशन पर हैं, जहां वह जमकर मस्ती कर रही हैं। दरअसल सारा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं, ऐसे में सारा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन पर फैंस अपना खूब प्यार लुटाते देख जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर सारा अली खान ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है जो सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

दरअसल सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हमेशा की तरह कयामत ढा रही हैं। वीडियो में अदाकारा एक लैवेंडर प्रिंटेड बिकनी पहनी हुई है जिसे केप के साथ जोड़ा गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने स्लो मोशन से जीता दिल
वीडियो में देखा जा सकता है सारा अली खान समुद्र और लुभावने सूर्यास्त के सीन के साथ स्विमिंग पूल के पास में खाड़ी हुई नजर आ रही हैं। स्लो मोशन में बने वीडियो के बैकग्राउंड में रुशा और ब्लिजा के ‘कैस’ का म्यूजिक सुनाई दे रहा है।
वहीं वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, यू ब्यूटीफुल, यू गॉर्जियस, यू परी। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा, लव यू सारा। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ड्रॉप डेड गॉर्जियस माय गर्ल। वहीं चौथे ने लिखा, ‘मैम आप बहुत सुंदर और बहुत सुंदर लग रही हैं।

मालूम हो इससे पहले सारा अली खान ऑरेंज और पिंक कलर की बिकिनी में अपने सेक्सी कर्व्स को फ्लॉन्ट करती नजर आयी थी।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म…
साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ के साथ डेब्यू करने वाली सारा अली खान सिर्फ तीन साल में सारा इंडस्ट्री की सबसे हॉट और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक साबित हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



