बॉलीवुड एक्ट्रेस
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस के फैंस उनसे जुड़ी
हर अपडेट को जानने के लिए बेकरार रहते है। इन दिनों सारा अपनी अपकमिंग फिल्म की
शूटिंग में बिजी है। भले ही सारा अपने काम में बिजी हो मगर फिर भी एक्ट्रेस अपने
फैंस का दिल जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।
इस बार भी सारा अली
खान ने अपनी शूटिंग से कुछ अनसीन तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की है जिसमें वो
काफी प्यारी लग रही है और उनकी इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले भी दिल खोलकर अपना
प्यार लूटा रहे हैं। सारा की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी तरह-तरह की
प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
सारा अली खान ने
इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह गुलाबी रंग की
साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। सारा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है और हर तस्वीर
में एक से बढ़कर एक पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में सारा चारपाई में बैठे
कैमरे में देखकर पोज दे रही हैं एक तस्वीर में सारा के साथ कुछ बच्चें और एक महिला
बैठी दिख रहे हैं।
सारा अली खान की इन
सभी तस्वीरों में उनके पीछे का नाजारा काफी खूबसूरत है, एक्ट्रेस की तस्वीरों के
देखकर लग रहा है कि वो किसी गांव में है और खेत के पास खड़ी हैं। सारा ने अपनी
पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप जहां भी जाते हैं, वह किसी ना किसी
तरह आपका हिस्सा बन जाता है।‘ सारा की पोस्ट को अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके
हैं।
सारा की पोस्ट पर
फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा, ‘शुभमन गिल का गांव लगता है शायद।’ एक फैन ने कॉमेंट में
लिखा, ‘आधुनिक विचारों वाली बहुत जमीन से जुड़ी लड़की। मैंने कभी
देखा है… आपसे प्यार करना बंद नहीं कर सकता।’ दूसरे फैन ने कहा, ‘वाह।’ इसी तरह बाकि यूजर्स भी
सारा की खूबसूरत और सादगी के साथ उसकी खुशमिजाजी की भी तारीफों के पुल बांध रहे
हैं।


Download Android App
Download iOS App











