कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आजकल जोरो शोरो से चल रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आजकल यात्रा महाराष्ट्र में है। राहुल के साथ कई दिग्गज नेता और अभिनेता भी नजर आ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के वासिम में बुधवार को राहुल ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जहां राष्ट्रगीत के बजाय एक गलत गाना बजने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी महाराष्ट्र के वासिम में एक कार्यक्रम में कुछ लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में राहुल के साथ खड़े मौजूद नेताओं ने राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा लेकिन अचानक से कोई और ही गाना बजने लगा। जिसके बाद राहुल को जब महसूस हुआ कि कोई गलत गाना बज रहा है तो उन्होंने नेताओं से इस गाने को बंद करने और राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
भाजपा ने कांग्रेस से पूछा सवाल
Papu ka comedy circus 😂 pic.twitter.com/tKQ0FDa5Vl
— nitesh rane (@NiteshNRane) November 16, 2022
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के कुछ नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। भाजपा नेता नितेश राणे ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ”राहुल का कॉमेडी सर्कस”।वहीं तमिलनाडु से भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी यह वीडियो शेयर किया और पूछा है कि राहुल गांधी, यह क्या है?
वीडियो को लेकर ट्रोल हुए राहुल गांधी
जब से यह वीडियो वायरल हुआ है तब से राहुल गांधी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्र गीत का अपमान तो कुछ इस मामले में मामला दर्ज करने के लिए कह रहे हैं। इस बीच कुछ ने कांग्रेस नेता का बचाव भी किया और कहा कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है। जिस तरीके से यह वीडियो वायरल हो रहा है अब देखना होगा कि कांग्रेस इसको लेकर क्या कहती है ?


Download Android App
Download iOS App



