अभिनेत्री सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं अभिनेत्री अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नं. 1’ की तैयारी में भी लगी हुई हैं।

हालांकि फिल्मों से परे सारा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है , जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में सारा ने लिखा है, “मम्मी और भाई को मिस कर रही हूं। “

इस तस्वीर में सारा अली खान समुन्दर किनारे रेत के ऊपर झूले पर बैठे हुए दिखाई दे रही है। तस्वीर में सारा मेहरून और वाइट स्ट्रैप ड्रेस में नजर आ रही है।

इससे पहले सारा ने कुछ और तस्वीरें शेयर की, जिसमे उन्होंने ओलिव ग्रीन रंग का ऑफ शॉल्डर टॉप पहना है। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही सारा ने अपनी ड्रेस से मिलते रंग का ओवरसाइज एथनिक ईयर रिंग भी पहना है।

अभिनेत्री की इस तस्वीर पर अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं 2761 लोगों ने कमेंट भी किया है। इन तस्वीरों पर उनके एक प्रशंसक ने लिखा है, “यार आप इतने प्यारे कैसे हो”, तो दूसरे ने लिखा,”माशाल्लाह।”

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा के पास ‘अतरंगी रे’ फिल्म भी है, जो अगले साल 14 फरवरी को रिलीज हो सकती है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष होंगे।



Download Android App
Download iOS App



