Sara Ali Khan ने पूरी की अपनी पहली देशभक्ति फिल्म Ae Watan Mere Watan की शूटिंग, नए लुक में आईं नजर

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के सेट से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। सारा अली खान की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अब इसी बीच सारा अली खान ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कम टाइम में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। बिग स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के बाद अब अदाकारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही हैं। सारा अली खान की अतरंगी रे और गैसलाइट जैसी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया गया था। गैसलाइट के बाद सारा अब फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आने वाली है।
सारा अली खान एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सारा एक फ्रीडम फाइटर के रोल में दिखने वाली है। सारा की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अब इसी बीच सारा अली खान ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की शूटिंग खत्म हो गई है।

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वो महिला फ्रीडम फाइटर उषा मेहता के किरदार में दिखने वाली है। सारा ने अपनी पहली देशभक्ति फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के डायरेक्टर कन्नन अय्यर संग फोटो शेयर की है। सारा ने अपनी इन तस्वीरों को महात्मा गांधी के कोट्स के साथ शेयर किया है। 
सारा अली खान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी ऐसे जिएं जैसे कल आपका आखिरी दिन हो, ऐसे सीखो जैसे तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो- महात्मा गांधी। इस शक्तिशाली किरदार के लिए मुझे चुनने के लिए कन्नन सर का धन्यवाद। ताकत, गरिमा और जुनून का एक सच्चा अवतार। कुछ हिस्से हमारी आत्मा में अंकित रहते हैं और मैं इसे हमेशा अपने साथ रखूंगी।’
महिला फ्रीडम फाइटर उषा मेहता के बारे में बता दें कि उन्होंने एक स्वतत्रंता आंदोलन के दौरान बतौर अंडर कवर एजेंट काम कर रही थीं। इसके लिए वो रेडियो को हथियार बनाकर खूफिया जानकारी देश के स्वतत्रंता सेनानियों को देती रहती थी। अब इतिहास के पन्नों से गायब इस किरदार को सारा अली खान को सिल्वर स्क्रीन पर ला रही हैं। इसके अलावा सारा  जल्द ही विक्की कौशल के साथ अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Desk Team