एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने खास अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं। इन दिनों सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से सारा ने अपनी कोई भी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट नहीं की थी।

लेकिन हाल ही में फैंस का लंबा इन्तजार खत्म करते हुए सारा ने अपनी एक बेहद इनोसेंट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है,जिसके बाद से सारा अली खान एक बार फिर सुखियों में आ गयी हैं। एक्ट्रेस की ये नई तस्वीर देख फैंस का अब खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक न्यू और बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए सारा ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा रचित कविता की कुछ लाइन्स शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘अंधेरा, अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है, नफरत से नफरत को नहीं हटाया जा सकता है, केवल प्यार से ही ऐसा किया जा सकता है।
खास बात तस्वीर में सारा बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। अपनी इस फोटो में सारा लाइट्स के पास एक लकड़ी के पोल को पकड़कर फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं। इस दौरान सारा ने हाथ में कई अलग अलग तरह की मोतियों का ब्रेसलेट है। बता दें14 मई के बाद सारा अब जाकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुई हैं। ऐसे में फैंस इंस्टाग्राम पर उनका स्वागत करते हुए बेलकम बैक लिख रहे हैं। सारा अली खान की ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फैंस लगातार कॉमेंट कर उनकी खूबसूरती की अपने-अपने अंदाज में तारीफ करते हुए कॉमेंट कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहले सारा अली खान ने ईद के मौके पर फैंस के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने मुबारकबाद दी थी। इस दौरान सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान को गले लगाती नजर आईं थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ होगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष भी हैं। डायरेक्टर आनंद एल रॉय की इस फिल्म की शूटिंग बीते दिनों पूरी हुई है। इसे इसी साल अगस्त में रिलीज करने की तैयारी है।


Download Android App
Download iOS App



