बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बड़ी बेटी सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके अलावा साल 2018 में उनकी दूसरी फिल्म सिम्बा भी आई थी और इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे।
फिल्म केदारनाथ और सिम्बा में सारा की अदाकारी सबको ही पसंद आई थी। सारा का एक बचपन का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शो कौन बनेगा करोड़पति 2 के सेट पर ऑडियंस में बैठी हुई नजर आ रही हैं।
सारा ने इस तरह किया था अमिताभ को आदाब
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सारा शो के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। केबीसी के सेट पर सारा अपनी दोस्त पश्मीना के साथ पहुंची थीं। इसके साथ ही उस समय शो में गेस्ट के तौर पर प्रीति जिंटा और सैफ अली खान आए थे। वह दोनों अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे थे।
सारा अपने पापा सैफ को सपोर्ट करने शो में आईं थीं। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने सारा से बात भी की थी और उनसे उनका हाल चाल पूछा था। बता दें कि सारा अली खान बचपन में मोटी थीं और उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है।
अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान सारा से कहा था कि क्या आप मुझे आदाब करेंगी? इस वीडियो में सारा अमिताभ से बात करते हुए बहुत ही प्यारी लग रही हैं। अमिताभ ने भी उन्हें इस दौरान क्यूट कहा था। इसके अलावा अमिताभ ने सारा की दोस्त पश्मीना से भी बात की थी। शो के दौरान सैफ एक सवाल में फंस गए थे और उसके बाद सैफ को ऐसे देखते हुए सारा भी बहुत परेशान हो गई थीं।
यहां देखें सारा का बचपन का वीडियो
सारा अली खान ने अभी तक सिर्फ दो फिल्में ही की हैं लेकिन वह अपनी शानदार अदाकारी से बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल हो गईं हैं। इतना ही नहीं सारा को यंग जनरेशन की मोस्ट प्रॉमिसिंग अभिनेत्री भी कहा जाता है।
सारा अली खान के फैंस को उनका कूल एटिट्यूड और स्वैग बहुत पसंद है। खबरों की मानें तो सारा अली खान फिल्म लव आज कल 2 में कार्तिक आर्यन के साथ काम करने की अटकले सामने आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App









