टीवी शो भाभी जी घर पर हैं में अनीता भाभी की भूमिका निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों मातृत्व का आनंद ले रही हैं क्योंकि कुछ समय पहले ही वो एक प्यारे बेटे की माँ बनी है । आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सौम्या टंडन ने महिलाओं के लिए एक शानदार सन्देश शेयर किया है।
सौम्या टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा है की महिलाएं चाहे तो चमत्कार कर सकती है और असंभव को संभव बना सकती हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सौम्या ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमे जिसमें वह अपने बच्चे को देखती नजर आ रही है और उनका बच्चा आराम से सो रहा है।
सौम्या ने अपनी तस्वीर को कैप्शन में लिखा है, ”इस # womansday2019 मैं अपने बच्चे की तरफ देखती हूं और विश्वास नहीं कर पाती कि मैं भी अपने बेटे की तरह सुंदर और कीमती चीज को जन्म दे सकती हूं। महिलाएं चमत्कार कर सकती हैं और असंभव कर सकती हैं। सभी अद्भुत महिलाओं को शाबाशी।” बस अपने आप पर विश्वास करो और चमत्कार करो # happywomansday2019। ”
इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/But-ScllV88/?utm_source=ig_web_copy_link
इससे पहले अपने बच्चे के जन्म के बाद, सौम्या को अपने बेटे के लिए एक अच्छा नाम खोजने में परेशानी हुई थी और इंस्टाग्राम पर उन्होंने प्रशंसकों के साथ अपनी परेशानी साझा की थी। उन्होंने अपने फैंस से सलाह मांगी थी और अंत में उन्होंने अपने बेटे का नाम मीरान टंडन सिंह रखा।
आपको बता दें सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था की उन्हें अपने बेटे का नाम एक लड़की के माध्यम से सूझा था जिन्होंने सौम्या को मैसेज करके मीरन नाम सुझाया था। गूगल करने पर उन्हें पता लगा की ये नाम लड़कियों के लिए है जिसका अर्थ होता है शांत।
इसके बाद उन्होंने इस नाम में अंग्रेजी वर्णमाला का A अल्फाबेट और शामिल किया और नाम बन गया MIRAAN जिसका अर्थ होता है राजसी। ये नाम उन्हें पसंद आया और उन्होंने अपने बेटे का नामकरण कर दिया।
खबरों की मानें तो सौम्या जल्द ही अपने शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी। इस शो में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे लोकप्रिय कलाकार भी हैं।


Download Android App
Download iOS App









