बीते मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को बधाई देते हुए तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में गणेश जी से सारा अली खान आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, गणपति बप्पा मोरया! गणेश जी आपकी सारी बाधाओं को दूर करें और आपके साल को खुशी, सकारात्मकता और सफलता से भर दें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
यूजर्स ने किया सारा को ट्रोल-
कई लोगों ने सारा की आलोचना करते हुए कहा कि वह मुस्लिम है और उन्हें अपने धर्म से जड़ा रहना चाहिए। सारा की इस तस्वीर पर यूजर्स ने कई भद्दे कमेंट्स किए। वहीं एक यूजर ने कहा कि, आप अपना नाम सारा से स्वाति या कुछ और क्यों नहीं रख लेती हैं और फिर सभी देवताओं की पूजा करते रहिए।




जबकि दूसरे यूजर ने आलोचना करते हुए कहा कि, मुझे लगा आप मुस्लिम हैं। एक और यूजर ने कहा कि, कृपया आप हिंदू धर्म स्वीकार कर लें। इतना ही नहीं एक यूजर ने ताे कहा कि सारा के खिलाफ फतवा जारी करने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



