मुंबई की लोकल ट्रेन के धक्के खाते दिखी Sara Ali Khan, ट्रैफिक से बचने को एक्ट्रेस ने छोड़ा लग्जरी गाड़ी का सफर

Summary :

सारा अली खान इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिनके सिंपल और सादगी भरे लुक्स भी लोगों को खूब पसंद आते है। सारा अक्सर अपनी लग्जरी वेकेशन ट्रिप की फोटोज तो शेयर करती रहती है,लेकिन इस बार वो मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर करती हुए नजर आई।

बी टाउन की
क्यूटेस्ट एक्ट्रेस में से एक सारा अली खान की जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। सारा इन
दिनों आदित्य ऱॉय कपूर के साथ अपनी फिल्म
‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट
कुछ दिनों पहले ही हुई है
और इसी बीच अब
एक्ट्रेस का मजेदार वीडियो सामने आया है
, जिस पर उनके फैंस जमकर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे है।

Sara Ali Khan Fashion Profile - Biography, Date Of Birth, Age, Personal  Life, Photos

सारा अली खान
इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिनके सिंपल और सादगी भरे
लुक्स भी लोगों को खूब पसंद आते है। कई बार सारा को उनके नो मेकअप लुक और बेहद
सिंपल अवतार में देखा गया है। सारा अक्सर अपनी लग्जरी वेकेशन ट्रिप की फोटोज तो
शेयर करती रहती है
,लेकिन इस बार वो
मुंबई में लोकल ट्रेन
में सफर करती हुए
नजर आई। एक्ट्रेस का ये अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। 

दरअसल, हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम से एक
वीडियो शेयर किया है जिसमें सारा अपनी लग्जरी कार छोड़ लोकल ट्रेन के धक्के खाते हुई नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि ट्रेन किस तरह से लोगों
से पूरी तरह से भरी हुई है
, लेकिन इस माहौल
में परेशान होने की बजाए सारा अपने इस सफर को काफी एंजॉय करती हुई नजर आई। इतना ही
नहीं लोकल ट्रेन के बाद सारा ने ऑटो रिक्शा की सवारी भी की। 

Sara Ali Khan Travels Back Home By Local Train Due To Crazy Mumbai Traffic  - Watch

दरअसल बता दें कि
सारा को शूट के लिए एक जगह पहुंचना था
, लेकिन मुंबई के ट्रैफिक का हाल भला कौन नहीं जानता है। ऐसे में इस ट्रैफिक से
बचने के लिए सारा अपनी टीम के साथ मुंबई की लोकल ट्रेन में सवार हो गई। वीडियो में
भी सारा कह रही है कि वो आज लोकल ट्रेन से इसलिए सफर कर रही हैं क्योंकि मुंबई का
ट्रैफिक बहुत ज्यादा था। इसलिए उन्होंने ट्रेन से धक्के खाने का फैसला किया। बता दें
कि लोकल ट्रेन में सारा के साथ उनके मेकअप आर्टिस्ट
, हेयर आर्टिस्ट और टीम के बाकी मेंबर्स ने भी सफर किया और उन्होंने सबका परिचय भी कराया। 

Sara Ali Khan, Aditya Roy Kapur team up for Metro Inn Dinon, director  Anurag Basu shares details - India Today

सारा के
वर्कफ्रंट की बात करें तो
,  सारा फिल्म ‘गैसलाइट‘ में नजर आने वाली
है
, जिसकी शूटिंग में वो इस
वक्त बिजी चल रही है। इसके साथ ही वो फिल्म
‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा‘ में एक्टर विक्की कौशल के साथ और आदित्य ऱॉय कपूर के साथ
फिल्म
‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने
वाली है।

Desk Team