फिल्मों के लिहाज से साल 2019 काफी ज्यादा बेहतरीन रहा है। इस साल आप और हम सभी ने कई सारी एक्शन,थ्रिलर और कई रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों का लुफ्त उठाया है। इनमें से कुछ एक फिल्में ऐसी भी रही जिनकी कहानी लोगों के दिल में उतर गई। तो आइए आज हम आपको इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही आपको बताएंगे किस फिल्म को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला और वो कौन सी फिल्में रही जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई की है।

10.फिल्म ‘छिछोरे’
फिल्म छिछोरे की स्टोरी काफी ज्यादा बेहतरीन थी। इतना ही नहीं यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 212 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म में थोड़ा प्यार और दोस्ती की कहानी बताई गई है। कुल मिलाकर फिल्म में कॉलेज लाइफ और पढ़ाई की बात की गई।

9.फिल्म टोटल धमाल
फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन,माधुरी दीक्षित,रितेश देशमुख और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म धमाल सीरीज का तीसरा पार्ट है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए फिल्म ने 228 करोड़ रुपए कमाए।

8.फिल्म ‘गली बॉय’
राणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म गली बॉय में मुख्य भूमिका में थे। फिल्म सुपरहिट तो रही साथ ही दर्शकों ने भी फिल्म की कहानी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफें की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 238 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म में अंडरग्राउंड रैपिंग की कहानी को बताया गया है।

7.हाउसफुल 4
हाउसफुल 4 फिल्म हाउसफुल सीरीज का चौथा पार्ट थी। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। कमाई की बात करें तो हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार,रितेश देशमु,बॉबी देओल और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आए।

6.फिल्म ‘मिशन मंगल’
फिल्म मिशन मंगल में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू,विद्या बालन और सोनाक्षी सिंहा मुख्य किरदार में नजर आए। यह फिल्म हमारी लिस्ट में छठे नंबर पर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रुपए की कमाई की है। मिशन मंगल सच्ची घटना पर आधारित थी। यह फल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म थी।
5.फिल्म ‘भारत’
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर फिल्म भारत ने अपनी जगह बनाई। सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी लंबे समय से था। फिल्म में मुख्य किरदार में सलमान खान और कैटरीना कैफ है।

4.फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’
इसी लिस्ट में अगला नंबर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का आता है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विक्की कौशल थे। इस फिल्म ने विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग का जादू बेहद शानदार तरीके से निभाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 360 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले पर आधारित है। फिल्म में विक्की के अलावा परेश रावल,मोहिल रैना और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आए।

3.फिल्म ‘कबीर सिंह’
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 379 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। फिल्म कबीर सिंह को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है।

2.फिल्म ‘साहो’
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाने वाली फिल्म साहो है। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। यह फिल्म चोरी और पुलिस द्वारा चोर को पकडऩे की कोशिश पर बनी हुई है। खास बात यह भी है फिल्म में ग्राफिक्स और आफ्टर इफेक्ट जैसे सॉफ्टवेयर्स को भी बखूबी प्रयोग में लाया गया।

1.फिल्म ‘वॉर’
साल 2019 में फिल्म वॉर सबसे पहले नंबर पर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके 474.49 करोड़ रुपए की कमाएं है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में ऋतिक रोशन और टागर श्रॉफ मुख्य किरदार में थे।

इन दो स्टार्स के साथ वाणी कपूर ने भी फिल्म में काम किया था। दर्शकों को फिल्म से शिकायत होने के बावजूद फिल्म के एक्शन ने लोगों को दिल जीत लिया था।


Download Android App
Download iOS App



