अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हाल ही में ये कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान इन्होंने अपनी कई खूबूसरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं तस्वीरों में हमेशा की तरह ही मलाइका का बोल्ड अंदाज फैंस को देखने के मिला। लेकिन इस बीच मलाइका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखकर हर कोई सरप्राइज है।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो…
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ अपना एक बेहद प्यारा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी लेडी लव को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। दरअसल अर्जुन ने मलाइका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का इंतजाम किया है। ऐसे में पूरी तैयारी को देखकर मलाइका खुशी से झूम उठती हैं। हालांकि वीडियो में सिर्फ मलाइका नजर आ रही हैं।
वैसे ये सब कुछ अर्जुन ने समंदर के किनारे इस रोमांटिक डिनर डेट का पूरा इंतजाम किया है। इस दौरान मलाइका लॉन्ग गाउन पहने नजर आईं। और बीच की ओर बढ़ रही हैं। जहां रेत पर हार्ट के आकार की जगह है और टेबल- कुर्सियां रखी हुई हैं। टेबल के चारों ओर लाइट्स से सजाया गया है। खुले आसमान के नीचे इससे बेहतर रोमांटिक पल और क्या हो सकता था। वीडियो के बैकग्राउंड में हार्डी संधू का गाना ‘बिजली-बिजली’ बज रहा होता है।

गौरतलब है इससे पहले पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ मालदीव से एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिख रहे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों स्विमिंग पूल में पसीना बहा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



