करीना कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में करीना कपूर का जलवा भी कभी कम नहीं होता है फिर बात उनके प्रेग्नेंसी के दौरान की ही क्यों न हो। जी हां करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेबी के होने के वक्त भी कई फोटोशूट कराए थे, जिनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। यही नहीं करीना के ये फोटोशूट जमकर वायरल भी हुए थे वहीं उन्हीं शूट्स में से एक की तस्वीरें अब सामने आई हैं। ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। सभी तस्वीरों में से अब सामने आई तस्वीरें काफी सेंशुअल हैं।

एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी शूट वायरल…
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बैक टू बैक दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने तस्वीरों के साथ लंबी-चौड़ी पोस्ट भी साझा की है। करीना की ये दोनों फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं। वहीं, करीना कपूर की लुक की बात करें तो वो अपने इस फोटोशूट में स्पोर्ट्स ब्रा के ऊपर लाइट शेड की शर्ट और लाइट शेड का ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। बालों को खुला रखकर वो गजब के देते हुए नजर आ रही हैं। अब करीना का प्रेग्नेंसी शूट तेजी से वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करके करीना इसके कैप्शन में लिखती हैं, ‘इनके दूसरे बच्चे की डिलिवरी से बस एक हफ्ता पहले, मुझे बेबोस के पोर्ट्रेट (दूसरी बार) शूट करने का अवसर मिला। पहली बार 2017 की गर्मी थी।
करीना के बेटे के नाम की चर्चा

बता दें, करीना कपूर 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। वहीं बीते शुक्रवार से उनके बेटे के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वैसे अब तक करीना ने अपने बेटे का चेहरा भी सही से नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस करीना के दूसरे बेबी का नाम जानने और तस्वीर देखने के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



