करीना कपूर ने पोस्ट की प्री-वर्कआउट सेल्फी, तस्वीरों के जरिये बताई अपनी ख्वाहिश

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए साझा करती रहती हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल करीना की यह सेल्फी प्री-वर्कआउट की है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। 
इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा-मुझे टैन चाहिए। ठीक है अब वर्कआउट करने जा रही हूं। वैसे करीना कपूर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया की जनता अब खूब पसंद कर रही है। अभिनेत्री की इस तस्वीर को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि कई फैंस करीना की इन फोटोज पर कमेंट करके उनकी तारीफ करने में लगे हुए हैं। 

तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘इतनी गंदी पिक क्यों अपलोड कर रही हो आज कल’ तो दूसरे यूजर ने लिखा- ‘एकदम बकवास’। 
मालूम हो करीना कपूर ने फरवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था और नन्हें राजकुमार की एक झलक पाने को फैंस काफी ज्यादा बेताब थे। मगर अपने बेटे के जन्म के  समय ही सैफ और करीना दोनों ने साफ कर दिया कि वह अपने छोटे बेटे को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखेंगे। 
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अद्घैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टे्रस आमिर खान के साथ मुख्य किरदार निभा रही हैं। 
फिल्म को पिछले साल रिलीज किया जाना था,मगर कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था,जिसके बाद फिर शूटिंग शुरू की गई और रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। अब यह फिल्म इस साल क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। 

Desk Team