बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख कर लेने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर में अपने दम पर पहचान बना ली है। इस बात में कोई दोराए नहीं कि प्रियंका हमेशा ही कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती हैं और अब अदाकारा न केवल बॉलीवुड फिल्में बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी खास पहचान कायम कर चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा प्रियंका प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं।

बता दें प्रियंका चोपड़ा में खास बात यह भी है कि वह हरदम किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक नया फोटोशूट करवाया है जिस वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने अपना यह बोल्ड फोटोशूट Elle UK मैग्जीन के मार्च इश्यू के लिए करवाया है।

जी हां प्रियंका चोपड़ा ने Elle मैगजीन के मार्च अंक के लिए अपना यह नया फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फोटोग्राफर से लेकर क्रिएटिव और एंटररटेनमेंट डायरेक्टर जैसे उन सभी को क्रेडिट दिया है, जो इस फोटोशूट का हिस्सा रहे हैं।

लंदन की सड़क पर दिखीं एक्ट्रेस
इन न्यू फोटो में कुछके तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा लंदन की सड़क पर दिखाई दे रही हैं,जहां पर अदाकारा खुद रहती हैं। अपनी इस मैग्जीन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने उस हेयरकेयर ब्रैंड पर बातें करती नजर आएंगी। जिसके लिए वो पिछले 18 महीने से मेहनत करने में लगी हुई थी।

इसके अलावा अभिनेत्री ने इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में भी बात की है। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि होली हो,दिवाली हो या फिर बर्थडे वह हर एक दिन काम ही करती थीं और हमेशा ऑन लोकेशन ही रहा करती थीं और उनकी 15 सालों की कड़ी मेहनत आज दिख भी रही है।

बताते चले प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर बीती 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। वहीं प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अदाकारा के पास मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी फिल्में रिलीज होनी है।


Download Android App
Download iOS App



