बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार आज यानी 16 मई 2021 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में ये जोड़ी अपनी प्री-वेडिंग रस्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मेंहदी सेरेमनी के बाद अब राहुल और दिशा की हल्दी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपनी शादी फंक्शन की कुछ तस्वीरें राहुल वैद्य और दिशा परमार ने तस्वीरों और वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वैसे मेहंदी से लेकर हल्दी तक की तस्वीरों में राहुल वैद्य पूरे मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। वहीं दिशा अपने हर एक रस्म में कयामत ढा रही हैं। समारोह की वायरल तस्वीरों पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।

यहां देखें राहुल-दिशा की हल्दी सेरेमनी तस्वीरें…
1.

2.

3.

4.

इस दौरान राहुल वैद्य को एक वीडियो में देखा गया है जिसमें राहुल अपने दोस्तों को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले दिशा परमार की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे।
गौरतलब है राहुल वैद्य और दिशा के रिश्ते के बारे लोगों को तब मालूम हुआ जब राहुल बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसी शो में उन्होंने दिशा के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। हाल ही में दोनों का म्यूजिक वीडियो ‘मधाणया’ रिलीज हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



