बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी वैसे तो अपनी सिंपलिसिटी के लिए जानी जाती है। हाल ही में रानी मुखर्जी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर भी एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में दिखाई दी। इस दौरान रानी ने GUCCI की टी शर्ट और पायजामा पहना हुआ था। अपने लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का बैग और स्पॉट्र्स शूज भी पहने हुए थे।

वैसे जो भी रानी की ये सिंपल एयपोर्ट लुक की कीमत बहुत ही मजेदार है। जी हां बता दें कि रानी के इस एयरपोर्ट लुक की कीमत 4 लाख रुपए है। जहां रानी की टी-शर्ट की कीमत 44,723 रुपए है तो वहीं एक्ट्रेस का पायजामा 1,36,234 रुपए का है।

साथ ही उन्होंने अपने पायजामा और टी-शर्ट के साथ शूज पहने हुए हैं उनकी कीमत 61,236 रुपए है। जबकि उनके टोट बैग की कीमत 1,58,252 रुपए बताई जा रही है।

अपने इस एयरपोर्ट लुक में रानी काफी सुदंर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की सिंपलिसिटी साफ झलक रही है। ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था।

बात अगर रानी की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो आखिरी बार रानी फिल्म हिचकी में नजर आई। इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था।

अब जल्दी ही रानी यशराज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म मर्दानी 2 में दिखाई देंगी। ये फिल्म इस साल 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



