टीवी का सबसे मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका भिड़े उर्फ सोनू के बचपन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस क्या आपको याद है? यहां पर आज हम बात कर रहे हैं झील मेहता की,जिनकी एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है।

बेशक आज झील मेहता अब शो से जुड़ी नहीं हो लेकिन जब भी नाम छोटी सोनू का आता है तो झील मेहता का चेहरा सबसे पहले सामने आता है। इस शो से झील मेहता तकरीबन 9 साल की उम्र से जुड़ी हुई थीं और 14 साल की उम्र तक वह तारक मेहता शो का हिस्सा बनी रहीं। अब तो झील की उम्र 23 साल हो चुकी है और तब से अभी तक उनमें काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है।
.jpg)
वैसे कुछ भी कहो झील का मेकओवर वाकई देखने लायक है वो किसी फैशन डीवा से कम नहीं लगती है ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खुद इस बात का सबूत है। भले ही शो में झील का किरदार थोड़ा चुलबुला हो लेकिन होनहार स्टूडेंट का था।

सीरियल में दिखाया गया कि सोनू के लिए सबसे पहले पढ़ाई है बाकी सारी चीजें बाद में। ऐसा ही फंडा झील की असल जिंदगी में भी है क्योंकि उन्होंने अपनी रियल लाइफ में भी फस्र्ट प्रायोरिटी पढ़ाई को ही दे रखी है।

झील ने अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के चक्कर में शो भी छोड़ दिया था। झील ने 10 वीं कक्षा में 93.3 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। हाल ही में वो एसएससी के एग्जाम की तैयारी में लगी हुई हैं।
.jpg)
गुजराती परिवार से बिलॉन्ग करते वाली झील की परवरिश मुंबई में हुई है। झील को अपने फ्री टाइम में पढ़ाई करना बहुत पसंद है। वैसे झील को ट्रैवल करना भी अच्छा लगता है।
.jpg)
झील मेहता को शो में निधि भानुशाली ने रिप्लेस किया था। शो की शूटिंग की वजह से झील अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पर रही थी और उनके लिए पढ़ाई और शूटिंग दोनों ही चीजे बैलेंस करना थोड़ा सा टफ हो गया था इसी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाते हुए शो को अलविदा कह दिया।
.jpg)
फिलहाल झील एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। अब वो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम बीता रही है। बता दें कि झील सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं


Download Android App
Download iOS App



