एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों में दमदार एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करके तहलका मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सारा अपनी खूबसूरत तस्वीरों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कुछ समय पहले इंडस्ट्री में आई एक्ट्रेस के चाहने वालों की आज कोई कमी नहीं है। जी हां सारा अली खान की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं और उनकी तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं। अब सारा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनको देख फैंस उनके और ज्यादा दीवाने हो गए हैं।

सारा अली खान ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बैक टू बैक चार तस्वीरें शेयर की हैं। सारा ने यह ब्लैक एंड व्हाइट शूट करवाया है और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह बोल्ड एक्सप्रेशन दे रही हैं। ब्लैक ड्रेस में सारा अली खान काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस बिकनी टॉप के साथ ओपन स्कर्ट में दरवाजे से टिकी हुई नजर आ रही हैं।

अपनी इस खूबसूरत तस्वीर को सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, काश कभी यू हो, ना हसरते, ना जूनून हो, तेरा ख्याल हो और तू हो दिल में बस सुकुन हो। उन्होंने देव आनंद अभिनीत ‘तीन देवियां’ के गाने ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ के साथ अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शूट की एक छोटी क्लिप भी पोस्ट की।
25 वर्षीय सारा अली खान की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कुछ ही घंटो में तेजी से वायरल हो गईं, जबकि लाखों लोगों ने इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और धनुष की सह-कलाकार हैं, और आनंद एल राय द्वारा निर्देशित हैं। अतरंगी रे’ हिमांशु शर्मा द्वारा लिखी गई है और इसे एक क्रॉस-सांस्कृतिक प्रेम कहानी के रूप में बिल्ड किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



