बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनन्या मोगरे के फूलों से बना ब्लाउज पहने दिखाई से रही हैं।
उनके इस आउटफिट को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं।
बात करें एक्ट्रेस की लुक की तो अनन्या पांडे इन फोटोज में ऑफ व्हाइट कलर की स्ट्रिप्ड साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने इस साड़ी को रियल मोगरा के फूलों से बने ब्लाउज के साथ कैरी किया है। उनका ये लुक फैंस काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
अनन्या ने इस साड़ी और ब्लाउज के साथ अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा सिजलिंग बना रहा है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ही बोल्ड लग रही हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वान का इमोजी बनाया है।
एक फोटो में अनन्या पांडे राधिका मर्चेंट की तरह फूलों से बना दुपट्टा अपने सिर पर ओढ़कर पोज देती दिखाई दे रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आने वाली हैं।
उनकी इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें अनन्या और लक्ष्य रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे।


Download Android App
Download iOS App













