ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड पर यूजर्स ने किए भद्दे कॉमेंट, अपने अंदाज में सबा आजाद ने की सबकी बोलती बंद

Summary :

हाल ही में ऋतिक और सबा ने न्यूली वेड्स कपल ऋचा चड्डा और अली फजल के रिसेप्शन में हाथों में हाथ लिए एंट्री मारी थी। सबा की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था। वहीं अब सबा ने ट्रोलर्स को अपने तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बॉलीवुड कपल ऋतिक
रोशन और सबा आजाद इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। ये दोनों लव-बर्ड्स अक्सर ही
एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में ऋतिक और सबा ने न्यूली वेड्स कपल
ऋचा चड्डा और अली फजल के
रिसेप्शन में
हाथों में हाथ लिए एंट्री मारी थी। इस दौरान सबा ग्रीन कलर के सूट सलवार पहने
दिखाई दी थी, सबा की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया
था। वहीं अब सबा ने ट्रोलर्स को अपने तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Hrithik Roshan Akhirnya Kenalkan Saba Azad sebagai Pacar!

दरअसल, ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऋचा और अली के रिसेप्शन में पहुंचे
थे। जहां ऋतिक ऑल ब्लैक सूट पहने नजर आए। वहीं सबा ने इस खास दिन के लिए इंडियन
अटायर को चुना था। ऋचा और अली रिसेप्शन से ऋतिक और सबा की कई सारी तस्वीरें और वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 
वहीं अपने इस लुक में सबा ने अपनी कुछ तस्वीरों को
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया था।

 सबा ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की है उनमें वो अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही
हैं। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में सबा ने लिखा,
‘मैं बहुत कम
मौकों पर ही अच्छी तरह से कपड़े पहनती हूं
’। आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं मुझे इसकी जरा
सी भी परवाह नहीं है। 
इसी के साथ उन्होंने ऋचा और अली का शुक्रिया अदा किया। जहां
उनके चाहने वाले उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ नेटिजन्स सबा को
उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

श्रुति नाम की एक यूजर ने सबा की पोस्ट कर कॉमेंट करते हुए लिखा, “आप ‘छी‘ लग रही थीं। जो भी समझो
अब
”। सबा ने श्रुति नाम की यूजर के कॉमेंट का स्क्रीनशॉट
लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
इसी के साथ सबा
ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा,
‘ये श्रुति हैं, जो अपने प्यार से प्यार करती हैं। लेकिन अपनी नफरत के लिए मुझे फॉलो भी करती
हैं। इनके जैसे बहुत लोग हैं
, श्रुति के जैसे
मन बनिये। मुझे अनफॉलो करने के लिए फ्री महसूस करिये। श्रुति को अभी तक ब्लॉक बटन
नहीं मिला है।
’

 

 

Desk Team