हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चाइल्ड एक्टर्स को लोग खूब पसंद करते हैं। दर्शकों ने इन बच्चों को बचपन से बड़ा होते देखा है। शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली यानी पुरानी ‘सोनू’ को लोग बहुत प्यार करते हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती हैं। अपनी एडवेंचर लाइफ की तस्वीरें भी वो फैंस के साथ साझा करती हैं। अब निधि की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने कई साल पहले अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में निधी ऑल ब्लैक लुक में नजर आई थी। इस फोटो में निधी अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी एक दोस्त भी है। फोटो में वह अपनी खास दोस्त संग हाथ में सिगरेट को लेकर पोज देती दिख रही हैं।

इसस पहले निधी का ऐसा रूप कभी भी फैंस को देखने के नहीं मिला था। सिगरेट वाली इस तस्वीर के सामने आने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। फैंस ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आखिर निधी ऐसा कैसे कर सकती हैं। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि निधि भानुशाली बिगड़ गई हैं।

आपको बता दें कि निधी भानुशाली अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर में सिगरेट नहीं पी रही हैं। वह बस महज पोज दे रही हैं। जहां कई लोग उनकी इस तस्वीर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कई को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। भले ही इस फोटो की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन वो अपनी अदाओं से फैंस का दिल हमेशा जीत लेती हैं।

बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब निधी की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया गया हो। इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



