आईपीएल के 14 वें संस्करण में लगातार दो हार झेलने वाली मुंबई इंडियंस को अब कहीं न कहीं हार्दिक पांड्या की कमी खल रही है। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही है। गुरुवार इस टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से मात दी। दरअसल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दोनों मैचों में प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया गया।

अब हार्दिक की फिटनेस को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया। एमआई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा जल्द ही वो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बॉन्ड ने कहा, हार्दिक अभ्यास कर रहे हैं और खेलने के काफी करीब हैं। हम अपने टीम और भारतीय टीम की जरूरतों के बीच का संतुलन बनाए रखना चाहते हैं। हमें उम्मीद है हार्दिक अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

2020 में पीठ की सर्जरी के बाद से हार्दिक को भारत और उनके फ्रैंचाइजी ने काफी सावधानी के साथ संभाला है और उन्होंने अमूमन गेंदबाजी भी काफी कम की है। फिर भी विश्व कप टीम की घोषणा करते हुए मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने विश्वास जताया था कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं और आवश्यतानुसार अपने चार ओवर डालने की क्षमता रखते हैं।

जब बॉन्ड से पूछा गया कि क्या हार्दिक को ना खिलाने के पीछे बोर्ड की कोई हिदायत थी, उन्होंने कहा, नहीं ऐसा कुछ नहीं है। बतौर टीम हम भी अपने खिलाड़ियों की देखभाल करना चाहते हैं। खिलाड़ी खुद भी खेलने के लिए बेचैन है पर हमें संतुलन बनाए रखना है। हम अगर उन्हें जल्दी वापस टीम में बुलाएं और वह फिर से चोटग्रस्त हो जाएं तो टूनार्मेंट जीतने के हमारे आसार कम हो जाएंगे। हम अगर ध्यान से उन्हें सही क्यू व़क्त पर उतारें तो वह टूनार्मेंट के अंतिम पड़ाव में प्रभाव डालते हुए हमें खिताब जितवाने में मदद कर सकते हैं।

मैच की बात करें तो संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछे करने उतरी केकेआर ने 29 गेंदे शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। केकेआर ने लगातार दूसरी जीत अपने नाम दर्ज की है। इस जीत के साथ केकेआर प्वॉइंट टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। जबकि मुंबई इंडियंस इस हार के बाद छठें नंबर पर पहुंच गई।


Download Android App
Download iOS App



