Soha Ali Khan का ये इंटेंस वर्कआउट देख आपके भी उड़ जाएंगे होश, यूजर्स ने कहा- ‘वाह गर्ल’

Summary :

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर एक्टर, एक्ट्रेस खुद को फिट रखना चाहता जिसके हैं। जिसके लिए वो जिम में खूब पसीने बहाते हुए भी दिखाई देता हैं। इन्ही एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक नाम सोहा अली खान का भी जुड़ा हुआ हैं। दरअसल एक्ट्रेस भले ही इस वक़्त परदे से दूर नजर आ रही है। लेकिन बावजूद इसके सोहा अपने फिटनेस में कोई भी कमी नहीं रखती हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर एक्टर, एक्ट्रेस खुद को फिट रखना चाहता जिसके हैं। जिसके लिए वो जिम में खूब पसीने बहाते हुए भी दिखाई देता हैं। इन्ही एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक नाम सोहा अली खान का भी जुड़ा हुआ हैं। दरअसल एक्ट्रेस भले ही इस वक़्त परदे से दूर नजर आ रही है। लेकिन बावजूद इसके सोहा अपने फिटनेस में कोई भी कमी नहीं रखती हैं। वही सोहा का घर पर ही ये इंटेंस वर्कआउट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर सभी को इंस्पायर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 44 साल की उम्र में घर में काफी मेहनत करती हुई दिखाई दीं। सोहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वेकेशन से पहले उनका ये आखिरी वर्कआउट था’।

सोहा के इस वीडियो को फैंस के अलावा सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो पर बिपाशा बसु ने भी अपने रिएक्शन दिया, उन्होंने कमेंट पर बाइसेप इमोजी के साथ लिखा, ‘वाह गर्ल’। इसके साथ ही एक्ट्रेस के कई फैंस भी अब इस वीडियो पर कमेंट कर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए दिखाए दे रहे हैं। 
जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है की- ‘आपको भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्स में होना चाहिए.. जंग के लिए पूरी तैयार’, तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘आपमें गजब की ताकत है’
सोहा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लम्बे समय से फिल्मों से दूर थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने OTT से डेब्यू किया था। उन्हें वेब सीरीज ‘हश हश’ में देखा गया था। 
इसमें जूही चावला, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और शहाना गोस्वामी भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। सोहा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे छोरी 2 में दिखाई देंगी।

Desk Team