बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान इन दिनों अपनी पत्नी सीमा खान सचदेह के साथ तलाक को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। बता दें, शादी के 24 सालों के बाद दोनों के इस बड़े फैसले को लेकर सभी हैरान हो गए हैं। दोनों वैसे ही काफी समय से अलग रह रहे थे और अब दोनों ने पती-पत्नि के रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया है। सोहेल खान और सीमा खान ने कुछ दिनों पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। तो वहीं बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया था। इस दौरान की उनकी कईं फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब तलाक के बाद सीमा ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

इसी बीच अब खबर आ रही है कि सीमा खान सचदेह ने तलाक की अर्जी फाइल करने के एक हफ्ते बाद ही एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें सीमा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपने नाम से खान सरनेम को पूरी तरह से हटा दिया है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर सीमा खान से सीमा किरण सचदेह कर लिया है। सीमा के इस फैसले को देख ये साफ पता चलता हैं कि वो खुद को खान परिवार और सोहेल खान से अपने आप को पूरी तरह से अलग कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि सोहेल और सीमा के 2 बेटे भी हैं, जिनका नाम निर्वान और योहान है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों बच्चे किसके साथ रहेंगे। साथ ही दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात चंकी पांडे और भावना पांडे की सगाई में हुई थी। उस समय सीमा दिल्ली से मुंबई आकर फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई कर रहीं थीं। तो वहीं सोहेल खान फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम जमाने की कोशिश कर रहें थे। चंकी पांडे की सगाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

जिसके बाद सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी कर ली थी। सीमा के परिवार वाले इस लव मैरिज के खिलाफ थे। इस वजह से दोनो को भाग कर शादी करनी पड़ी थी। इसके बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर ही रहे थे कि अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं।

पिछले साल सीमा शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ वाइव्स में भी नजर आई थीं। इस शो के दौरान सीमा ने इस बात का खुलासा किया था कि वो सोहेल के साथ नहीं रह रहीं हैं और उनके बच्चे दोनों घर में रहते हैं। अपने इस रिश्ते को लेकर सीमा ने कहा था, “ये सिर्फ इतना है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं।”


Download Android App
Download iOS App



